spot_img

पुरंदेश्वरी का कार्यकर्ताओं से सवाल- कब आही नवा बिहान ? कार्यकर्ता बोले- हम लाबो…

HomeCHHATTISGARHपुरंदेश्वरी का कार्यकर्ताओं से सवाल- कब आही नवा बिहान ? कार्यकर्ता बोले-...

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी (Purandeshwari) आज महासमुंद के दौरे पर थी। जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि “कब आही नवा बिहान ?”

भैयाजी ये भी पढ़े : डॉ रमन की शायरी, “तुम्हे ही भुगतना पड़ेगा” कांग्रेस बोली-ये प्रैक्टिशनर शायर…

इसके जवाब पर कार्यकर्ताओं ने कहा- “हम सब मिलकर लाबो नवा बिहान, हम सबके एके हे अभियान।”

ज़िल भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जब कर्मयोग से जुट जाता है तो हर मोर्चे पर सफल होता है।

आप सभी तनमयता से मिशन 2023 के लिए अभी से जुट जाएँ। कांग्रेस की असफलता को जनता के बीच अधिक से अधिक ले जाना होगा। इस समय देश के सामने कोरोना के साथ कांग्रेस भी एक समस्या की तरह है, जिससे समाज को बचाने की जिम्मेदारी हमारी ही है।

Purandeshwari के बाद साय ने भरा जोश

भाजपा की प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी (Purandeshwari) के बाद महासमुंद में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही हमारी पहचान है, जितना हमारा संगठन होगा हम समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे।

पार्टी के हर मोर्चे, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ताओं को विजय छत्तीसगढ़ के लिए जुटना होगा। उन्होंने कहा प्रदेश संगठन द्वारा भविष्य की कार्ययोजना तय की गई है, जिसमे आप सब की भूमिका अहम है।

प्रदेश महामंत्री व संभागीय प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि शक्तिकेन्द्र से लेकर बूथ तक हमें और कार्य करने की जरुरत है। हम जमीनी स्तर पर जितना मजबूत होंगे उतना लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में हम अग्रसर हो सकेंगे।

भैयाजी ये भी पढ़े : Collector का बड़ा फैसला, बदले गए सालो से चिपके बाबू, 43 को मिली पदस्थापना

इस मौके पर भाजपा की ज़िला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी व संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्रही ने भी अपने विचार रखे। तुमगांव में प्रदेश प्रभारी ने मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली थी।