spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन, रमन ने कहा हमने अपना अभिभावक खो दिया

HomeCHHATTISGARHपूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन, रमन ने कहा...

रायपुर /पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी के बड़े भाई अशोक सिंह जी का आकस्मिक निधन आज प्रातःदिल्ली चिकित्सालय हो गया.ज्ञात हो कि अशोक सिंह पिछले कुछ दिनों से कैंसर से ग्रसित थे जिसके बाद उन्हें दिल्ली मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह बैंकिंग सेक्टर में काम करते हुए रिटायर हुए थे वह अपने पीछे पत्नी एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़े –न्यू ईयर सेलिब्रेशन : शराब पीकर चलाई गाडी तो होगी जप्त,…

अशोक सिंह की निधन की खबर सुनकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने लिखा है अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज मेरे बड़े भाई श्री अशोक सिंह जी का दिल्ली में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। सहजता और सहृदयता के साथ उन्होंने
पारिवारिक और सामाजिक जीवन जिया।आज हमने अपने अभिभावक को खोया है।ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति।