रायपुर। मरवाही उप चुनाव में भव्य जीत के बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के ध्रुव (Dr. KK Dhruv) ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मरवाही उप-चुनाव में मिली शानदार सफलता के लिए डॉ. के.के. ध्रुव(Dr. KK Dhruv), राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बधाई दी।
भैयाजी ये भी देखे : मरवाही में कांग्रेस का कब्जा, राजधानी के मुख्यालय में मना जश्न
इस मौके पर उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मंत्रियों, विधायकों, निगम मण्डलों के अध्यक्षों और नागरिकों ने भी डॉ. के.के. ध्रुव(Dr. KK Dhruv) को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक मोहन मरकाम, धनेन्द्र साहू उपस्थित थे।
जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करते मरवाही के नवनिर्वाचित विधायक डॉ के. के ध्रुव जी।#मरवाही_विजय pic.twitter.com/1hbR3Ss93K
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 10, 2020
साथ ही पुरूषोत्तम कंवर, रश्मी सिंह, अनिता शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी और विनोद वर्मा मौजूद रहे।
भैयाजी ये भी देखे : BJP कार्यकर्ताओं की परिश्रम और मेहनत को प्रणाम
Dr. KK Dhruv ने 37 हजार से अधिक वोटों से हासिल की जीत
गौरतलब है कि कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. के.के ध्रुव ने 37 हजार से अधिक वोटों से मरवाही विधानसभा उपचुनाव जीता है। भाजपा उम्मीदवार डॉ गंभीर सिंह को डॉ ध्रुव ने बड़े मतों से हराया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के मरवाही उपचुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मरवाही की जनता के जनादेश दे दिया है। जनता का जनादेश सर्वमान्य हैं, सर्वथा स्वीकार्य हैं। लोकतंत्र में हार जीत स्वाभाविक प्रक्रिया हैं।