spot_img

बस्तर की “धाकड़” बेटी को मिला राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों हुई सम्मानित…

HomeCHHATTISGARHBASTARबस्तर की "धाकड़" बेटी को मिला राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, राष्ट्रपति के हाथों...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए। इन पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022, द्रोणाचार्य पुरस्कार-2022, अर्जुन पुरस्कार-2022, ध्यानचंद पुरस्कार-2022,

भैयाजी ये भी देखे : Video : छत्तीसगढ़ में बढ़ी बेरोजगारी, चंदेल बोले “यह कांग्रेस का…

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2021, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2022 और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2022 शामिल हैं। इन पुरस्कारों में से तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2021 में कब्ज़ा जमाया बस्तर की बेटी नैना धाकड़ ने।

बस्तर के एक छोटे से गांव टाकरागुड़ा की रहने वाली नैना सिंह धाकड़ ने अपने हौसलों के दम पर एवरेस्ट की ऊंचाई को भी बौना बना दिया। साल 2021 के जून महीने में नैना ने एक से 10 तारीख के बीच दुनिया की आसमां को छूती सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) और चौथी सबसे उंची चोटी माउंट लोत्से (8516 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहराया था।

भैयाजी ये भी देखे : बीजापुर में Myntra के लिए बनेंगे कपड़े…लगी गारमेंट फैक्ट्री, मिलेगा रोज़गार

महज़ दस दिनों में ये कारनामा करने वाली नैना एक मात्र भारतीय महिला है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद ही उनका चयन वर्ष 2021 के लिए तेनजिंग नाेर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के अंतर्गत लैंड एडवेंचर (थल साहस) अवार्ड के लिए किया गया था। बुधवार शाम नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित खेल पुरस्कार सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने नैना सिंह धाकड़ को अवार्ड से सम्मानित किया।