spot_img

कलेक्टर ने BEO को हटाया, प्राचार्य को दी जिम्मेदारी… दौरे में मिली थी शिकायत

HomeCHHATTISGARHBILASPURकलेक्टर ने BEO को हटाया, प्राचार्य को दी जिम्मेदारी... दौरे में मिली...

रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने BEO को हटा दिया है। उनके स्थान पर नई नियुक्ति भी कर दी गई है। इस संबंध में आदेश भी ज़ारी कर दिए है। दरसल कलेक्टर भीम सिंह पिछले दिनों जिले के खरसिया क्षेत्र में बने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल और यूथ सेंटर के निरीक्षण में पहुंचे थे।

भैयाजी ये भी देखे : दिल्ली में सीएम भूपेश गिरफ़्तार, कई विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता भी… 

कलेक्टर के दौरे के दौरान स्कुल में पेयजल संकट का खुलासा हुआ। इसके आलावा कलेक्टर जब दौरे पर थे, तब बीईओ ए. के. भारद्वाज मौके पर नहीं पहुंचे थे। कलेक्टर सिंह इस लापरवाही से नाराज थे, जिसके बाद आज इस संबंध में आदेश ज़ारी किए गए है। ए.के. भारद्वाज को अब तेलीकोट हाई स्कूल का प्राचार्य बनाया गया है, वहीं मदनपुर हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य एलएन पटेल को बीईओ की जिम्मेदारी दी है।

अपने दौरे के दौरान कलेक्टर सिंह ने निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण की धीमी गति पर भी गहरी नाराजगी जताई थी। उन्होंने स्कूल प्रारंभ से पूर्व अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने ठेकेदार को निर्देशित किया थे।

भैयाजी ये भी देखे : मनरेगा योजना से बनाए जाएंगे आंगनबाड़ी भवन, 2 करोड़ 55 लाख…

साथ ही कार्यो की गुणवत्ता के लिए पीडब्लूडी के अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए, मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 15 दिवस में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे शिक्षण कार्यो का संचालन प्रारंभ किया जा सके।