spot_img

रोड एक्सीडेंट में घायल जिम ट्रेनर विक्रांत का होगा इलाज़, सीएम भूपेश ने की मदद

HomeCHHATTISGARHBILASPURरोड एक्सीडेंट में घायल जिम ट्रेनर विक्रांत का होगा इलाज़, सीएम भूपेश...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में सड़क दुर्घटना में घायल जिम ट्रेनर (Gym trainer) विक्रांत प्रकाश के इलाज के लिए 1 लाख 8 हजार 250 रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की है।

इससे अब घायल विक्रांत प्रकाश का पूर्ण उपचार हो सकेगा। बघेल ने यह राशि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्रदान की है।

भैयाजी ये भी पढ़े : माउंट एवरेस्ट पर फ़तेह हासिल करने निकली बस्तर की नैना…

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर सरकंडा निवासी जिम ट्रेनर (Gym trainer) विक्रांत प्रकाश 19 मार्च को नूतन चौक पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसका इलाज बिलासपुर में एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल घायल विक्रांत के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।

Gym trainer के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

मुख्यमंत्री ने जिम ट्रेनर विक्रांत प्रकाश के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के तहत नियमों को शिथिल करते हुए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : रायपुर में बदला शराब दुकान और बार का…

उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल विक्रांत प्रकाश के इलाज के लिए आगे आने वाले सामाजिक संस्थानों को भी धन्यवाद दिया है।

ये है मामला

गौरतलब है कि 19 मार्च को तेज रफ्तार पिकअप ने विक्रांत को टक्कर मार दी थी। विक्रांत को ठोकर मारने के बाद भाग रहे पिकअप के चालक ने रोकने वाले दुकान संचालक प्रियेश दुबे को भी चपेट में ले लिया था। इससे प्रियेश भी घायल हुए थे। दोनों का इलाज़ अस्पताल में ज़ारी है। गाडी चाक पुलिस की गिरफ्त में है।