चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL2021) के लिए गुरूवार को टीम के मालिकों ने खिलाड़ियों की बोली लगाई। खिलाड़ियों की इस नीलामी में
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस पुरे आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए।
भैयाजी ये भी पढ़े : भारत-इंग्लैंड के आख़री दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शार्दूल ठाकुर हुए रिलीज
मौरिस को 16.25 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीदा है। ऑलराउंडर क्रिष मौरिस आईपीएल के पिछले सेशल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेलते नज़र आए थे। हैरानी की बात तो ये है कि मौरिस का बेस प्राइज ही महज़ 75 लाख रुपए था।
राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने के तुरंत बाद ही मौरिस ने आईपीएल के पुरे सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकार्ड बना दिया। अब तक आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का ये रिकार्ड भारतीय बल्लेबाज़ युवराज सिंह के नाम था।
Base price – INR 75 Lac
Sold for – INR 16.25 Cr@rajasthanroyals win the bidding war to bring @Tipo_Morris on board. 🔥🔥@Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/m5AMqKE1Dy— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
युवराज को दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) ने साल 2015 में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल में युवराज के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का ये रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर करस मौरिस ने तोड़ा है।
मौरिस न सिर्फ भारतीय बल्कि सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी भी हैं। आईपीएल 2020 (IPL2021) में हुए हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।
IPL2021 में RCB के हुए ग्लैन मैक्सवेल
आस्ट्रेलिया के ऑलराउंड़र ग्लैन मैक्सवेल को अब सीजन 14 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में नज़र आएँगे। RCB ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है।
भैयाजी ये भी पढ़े : England पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की चेतावनी, “भारत कर सकता है…
मैक्सवेल की बेस प्राइस दो करोड़ रूपये थी। इसके पहले मैक्सवेल पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) ने 2020 के सत्र के लिए हुई नीलामी में 10.75 करोड़ में खरीदा था इस बार पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया है।