रायपुर। फेसबुक में फर्जी आई डी बनाकर महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाले एक विदेशी को पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने विदेशी नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
इस नाइजीरियन ने रायपुर की एक महिला से फेसबुक के ज़रिए दोस्ती कर के पांच लाख रुपए की ठगी की थी।
पुलिस ने इस मामलें का खुलासा करते हुए बताया कि राजेंद्र नगर थाने में एक महिला ने फेसबुक फ्रेंड बनकर पांच लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज़ कराई थी।
भैयाजी ये भी पढ़े : Budget 2021 : कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम बोले “चुनावी बजट” पूरी तरह…
इस शिकायत पर साइबर टीम और राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी के काॅल डिटेल, फेसबुक एकाउंट और बैंक डिटेल खंगाले। कॉल डिटेल से आरोपी का लोकेशन दिल्ली में ट्रेस हुआ।
जिसके बाद सायबर सेल और पुलिस की एक ज्वाइंट टीम दिल्ली पहुंची और आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया। मामलें में आरोपी नाइजीरियन इग्नातुस चुकवजेक्वउ नौरूका को गिरफ्तार किया गया।
नाइजीरियन ने बनाई 50 फ़र्ज़ी आईडी
एएसपी लखन पटेल ने बताया कि आरोपी नाइजीरियन ने प्यार, दोस्ती और शादी के झांसे से महिलाओं को फांसता था। फिर उन्हें महंगे तोहफे के बहाने उनसे टुकड़ों में मोटी रकम वसूल करता था।
शातिर आरोपी ने इसके लिए अलग अलग नामों से फेसबुक पर 50 से ज्यादा आईडी बना रखी है। यहीं खुद को सेफ रखने लिए ये आरोपी महिलाओं से बातचीत के लिए इस्तेमाल किए सिमकार्ड और मोबाईल तोड़कर फेंक देता और फेसबुक आई डी को डि-एक्टिवेट करता था।
ये है मामला
राजेंद्र नगर थाने में इस मामलें की शिकायत दर्ज़ हुई थी। जिसमें महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके फेसबुक में डाॅ. रोनाल्ड क्रिस्टोफर नाम की एक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। जिसे महिला ने एक्सेप्ट कर बातचीत शुरू की।
भैयाजी ये भी पढ़े : कोंडागांव में कोरोना विस्फ़ोट, मोहल्ला क्लास के 22 बच्चे संक्रमित
बातचीत के दौरान ही शातिर आरोपी ने महिला का नंबर लिया और कॉल और व्हाट्सएप पर भी बात हुई। कुछ दिन बीतने के बाद नाइजीरियन ने एक महंगा तोहफा भेजने की बात कहीं जिसे छुड़ाने के लिए कस्टम के नाम पर शातिर ठग ने अलग अलग बैंक खातों में महिला से पांच लाख रुपए वसूल कर लिए और रफू चक्कर हो गया था।