spot_img

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ज़ारी की प्रदेश कार्यसमिति और जिलाध्यक्षों की सूची

HomeCHHATTISGARHभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ज़ारी की प्रदेश कार्यसमिति और जिलाध्यक्षों की सूची

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति और जिला अध्यक्षों की सूची ज़ारी हुई है।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति के बाद ये लिस्ट ज़ारी की है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Big Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा के “चाणक्य” बदले, इन्हे मिली जिम्मेदारी

BJP के अल्पसंख्यक मोर्चा में रायपुर जिले की कमान जसपाल सिंह रंधावा को दी गई है। वही बलौदा बाजार में गुलाम गौस को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। आसिफ मेमन को गरियाबंद, महासमुंद में आबिद खान, धमतरी में इकबाल खोखर, बेमेतरा में आक़िब मलकानी को नियुक्त किया गया है।

बालोद जिले में अकबर तिगाला, कवर्धा में रूपेश जैन, कांकेर में सलीम मेमन, कोंडागांव में इरशाद खान, नारायणपुर में मोहम्मद जावेद, दंतेवाड़ा में नज़गुल हक, सुकमा में शेख जावेद अली को जिम्मेदारी दी गई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन, सिंहदेव बोले-मैं हूँ वालंटियर

इधर बिलासपुर में सैयद मकबूल अली, मुंगेली में कलीम बागड़ी, जांजगीर में अय्यूब खान, रायगढ़ में रविंद्र भाटिया, जशपुर में असलम आजाद, सरगुजा में स्वरूपकांत थॉमस और कोरिया में अंकुर जैन जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये बने उपाध्यक्ष और महामंत्री

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में रायपुर के यूनुस कुरेशी, यास्मीन, अकरम कुरेशी, रजिया बेगम, अमजद अली, समाउद्दीन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मोहम्मद शाहिद खान और शकील अहमद को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की देखिए पूरी सूची…