रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर गहन शोक व्यक्त कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रदेश भाजपा-परिवार ने वोरा के निधन को छत्तीसगढ़ व देश के राजनीतिक परिदृश्य से एक क़द्दावर राजनेता का अवसान कहा और इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राजनीतिक असहमतियों के बावज़ूद स्व. वोरा का भारतीय राजनीति में सम्मानपूर्ण स्थान था और जनहित के प्रति संकल्पित व समर्पित राजनेता के रूप में वे अजातशत्रु थे।
भैयाजी ये भी पढ़े : वोरा के निधन के बाद भावुक हुए भूपेश, लिखा-“मैंने उनसे राजनीति का ककहरा सीखा”
छत्तीसगढ़ के राजनीतिक आयाम को नित-नई दिशा देने और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। साय ने परमपिता परमेश्वर से स्व वोरा की आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना करते हुए वोरा-परिवार को इस गहन शोक की बेला में ढाँढ़स बंधाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया है। डॉ रमन ने कहा कि “अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे श्री मोतीलाल वोरा जी के निधन का समाचार दुःखद है।
उनका जाना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बड़ी क्षति है, वह सदैव छत्तीसगढ़ की आवाज़ बनकर रहे। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि।”
अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे श्री मोतीलाल वोरा जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनका जाना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बड़ी क्षति है, वह सदैव छत्तीसगढ़ की आवाज़ बनकर रहे। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) December 21, 2020
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने स्व वोरा को छत्तीसगढ़ की राजनीति का दिग्दर्शक बताया। उन्होंने कहा कि अपने आचरण व कार्यों से उन्होंने राजनीतिक आदर्शों व मूल्यों के जो प्रतिमान गढ़े हैं। हम सब उनके समर्पण और निष्ठा की सीख लेकर अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि वोरा के निधन से भारतीय राजनीति में आई रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है। स्व. वोरा एक कुशल संगठनकर्ता और प्रशासनिक सूझबूझ के धनी थे।

राजनीतिक मतभेदों से परे स्व वोरा सभी दलों के साथ समन्वय और सौहार्द्र रखते थे और सभी राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता उनका हृदय से सम्मान करते थे।
भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता श्री मोतीलाल वोरा जी आज हमारे बीच नहीं रहे।
उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गरीब एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया, सादगी के वे प्रतिमूर्ति थे।
भगवान पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति…”
अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता श्री मोतीलाल वोरा जी आज हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गरीब एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया, सादगी के वे प्रतिमूर्ति थे।
भगवान पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।
ॐ शांति… pic.twitter.com/ksyOUs8lnR— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) December 21, 2020
भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेंद्रसिंह सवन्नी व किरण देव के साथ ही भाजयुमो, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा समेत समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी वोरा के निधन को छत्तीसगढ़ की अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।