रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने गौठानों में उत्पादित वर्मी कंपोस्ट (Vermi compost) की न्यूनतम विक्रय दर 8 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर न्यूनतम10 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने इस संबध में आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने निर्देशित किया था।
भैयाजी ये भी पढ़े : 700 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में 50 हजार किसानों का जत्था निकला दिल्ली कूच के लिए, सरकार की बढ़ी चिंता
छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत प्रदेश में स्वीकृत 6430 गौठानों में से 4487 गौठानों में गोबर खरीदी हो रही है। खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट (Vermi compost) बनाने के लिए गौठानो में अब तक 44 हजार टांकों का निर्माण किया गया है।
16 हजार टांके बनाए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 8000 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट (Vermi compost) का उत्पादन गौठनों में हो चुका है और 1000 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट की बिक्री की जा चुकी है।
Vermi Compost बना रही महिला स्व सहायता समूह
प्रदेश के हजारों महिला स्व सहायता समूह गौठनों में गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करने का काम कर रहे हैं, वर्मी कंपोस्ट की न्यूनतम विक्रय दर में वृद्धि से उनकी आय में इजाफा होगा।
इस योजना के तहत राज्य शासन द्वारा प्रदेश के हर जिले में वर्मी कंपोस्ट की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने की भी योजना है।
भैयाजी ये भी पढ़े : Farmers Prostests पर कृषि मंत्री तोमर का बयान- किसान बड़े खतरे में पड़े हुए हैं
ग़ौरतलब है कि प्रदेश में इस साल हरेली पर्व से देश की अपनी तरह की पहली गोबर खरीदी की अभिनव योजना गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत 2 रुपए प्रति किलोग्राम पर ग्रमीणों, किसानों और पशुपालकों से गोबर खरीदी की जा रही है।
गोधन न्याय योजना में अब तक 1.36 लाख गोबर विक्रेताओं को उनसे खरीदे गए गोबर के मूल्य के रूप में 59.08 करोड़ रूपए का भुगतान मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन उनके खातों में किया जा चुका है।