spot_img

भूपेश बघेल पर विष्णुदेव साय का पलटवार, कहा-पहले अपने गिरेबां में झांकें…

HomeCHHATTISGARHभूपेश बघेल पर विष्णुदेव साय का पलटवार, कहा-पहले अपने गिरेबां में झांकें...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) ने पलटवार किया है।

साय ने अपने आपको किसान हितैषी बताने और किसानों का हित सर्वोपरि बताने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसान विरोधी कहा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार पर संवादहीनता का आरोप लगाने से पूर्व सीएम बघेल को अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए।

भैयाजी ये भी पढ़े : आदिवासी Sub Engineer की मौत पर भड़के विष्णुदेव, सरकार-पुलिस पर कसा तंज़

प्रदेशभर में गिरदावरी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और प्रदेश सरकार द्वारा रकबा काम करने के षड्यंत्र के विरोध में प्रदेश के किसान लगातार आंदोलन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, क्या उन किसानों की सुध लेना और संवाद करना मुख्यमंत्री की जिम्मदरी नहीं हैं ?

विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) ने कहा कि कोरोना संकट का बहाना बना कर आर्थिक तंगी का रोना रोने वाली प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री कोरोना के विरुद्ध लड़ाई की बेहतर व्यवस्था प्रदेश वासियों को दे पाने से लेकर किसानों, मजदूरों महिलाओं, युवाओं सहित हर मोर्चे पर विफल हैं।

किसानों से कब करेंगे संवाद

विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) ने कहा कि सीएम भूपेश किसानों से कब संवाद करेंगे ? कब किसानों की पीड़ा सुनेंगे, उन्हें बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भगय जनक हैं कि हर मामले में कोरोना का बहाना बना कर कभी केंद्र सरकार पर तो कभी भाजपा पर आरोप लगा कर अपनी नाकामी और कमजोरी पर पर्दा डालने वाले मुख्यमंत्री बघेल के पास निगम मंडलों की रेवड़ी के लिए समय हैं,

भैयाजी ये भी पढ़े : विष्णुदेव साय बोले, बारदाने को लेकर झूठ बोल रही भूपेश सरकार

विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) ने कहा- राजनीति करने के लिए समय है, दिल्ली जा कर अपने आलाकमान को खुश करने के लिए समय हैं पर इस प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए उनसे संवाद कर उनकी पीड़ा सुनने का समय नहीं हैं।