spot_img

कांकेर में एक महिला नक्सली ढेर…दो राइफल समेत कई सामान बरामद…

HomeCHHATTISGARHBASTARकांकेर में एक महिला नक्सली ढेर...दो राइफल समेत कई सामान बरामद...

कांकेर। बस्तर के प्रवेश द्वारा कहे जाने वाले कांकेर जिले में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बिच मुठभेड़ हुई है। कांकेर के बिनागुंडा के पास ये मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक महिला नक्सली के मारे जाने की खबर है। मौके से जवानों ने मौके से 1 थ्री नॉट थ्री रायफल भी बरामद की है। इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी ने की है।

ये खबर भी देखें : छत्तीसगढ़ के नदी नालों पर बने पुलों का होगा सेफ्टी चेक,…

जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के थाना छोटेबेठिया के ग्राम बिनागुन्डा के जंगल में DRG और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख कुछ नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों की टुकड़ी नेमौके पर सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान मौके से 1 महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है।

ये खबर भी देखें : एक पेड़ मां के नाम : छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई से महावृक्षारोपण अभियान का आगाज़, रोपे जाएंगे लगभग 4 करोड़ पौधे

कैंप लाने पर ही उसकी शिनाख़्त हो पाएगी। इसके आलावा एक 303 राइफल, एक 315 बोर राइफल और भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया है। इस ज्वाइंट ऑपरेशन को कांकेर DRG और BSF की 30वीं व 94वीं बटालियन के जवान शामिल थी। मुठभेड़ के दौरान किसी भी जवान को कोई क्षति नहीं हुई है।