spot_img

मास्क नहीं पहनने पर 8 दिन रहना होगा जेल में, लगेगा 5000 जुर्माना

HomeCHHATTISGARHमास्क नहीं पहनने पर 8 दिन रहना होगा जेल में, लगेगा 5000...

दिल्ली। देश के साथ प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने सख्ती करना शुरू कर दी है। हिमाचल सरकार ने मास्क नहीं पहनने वालों को जेल भेजने का निर्देश जारी किया है। जो लोग मास्क नहीं पहनेंगे, उन्हें अर्थदंड के रूप में 500 रुपए जुर्माना भी देना होगा।

भैयाजी ये भी देखे –breaking: नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आये 3…

सिरमौर के एसपी ने शुक्रवार को बताया, कोई भी व्यक्ति जो मास्क नहीं पहने होगा, उसकी बिना वारंट गिरफ्तारी की जा सकती है। दोषी पाए जाने पर 8 दिन तक की जेल या 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कल्लू में जिला प्रशासन ने में भी मास्क न पहनने पर जुमार्ना राशि को बढ़ा दिया गया है। यहां सार्वजिनक स्थानों पर बिना मास्क के पाए जाने पर 5000 रुपए तक का जुमार्ना लगाया जाएगा। पहले यह जुर्माने की राशि 1000 रुपए थी।

70 प्रतिशत लोगों ने भी लगातार मास्क पहना

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 609 के करबी पहुंच गया है। बीते चौबीस घंटों में कोरोना के 162 नए पाजिटिव मामले आए हैं और 313 लोगों ने कोरोना को मात दी है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को इतना विकराल रूप लेने से रोका जा सकता था, अगर 70 प्रतिशत लोगों ने भी लगातार मास्क पहना होता। एक अध्ययन में इसके साथ ही कहा गया है कि आम कपड़े से भी लगातार मुंह ढकने से संक्रमण फैलने की दर कम हो सकती है।