spot_img

पूर्व पार्षद मनोज प्रजापति का निधन, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

HomeCHHATTISGARHपूर्व पार्षद मनोज प्रजापति का निधन, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर /राजधानी रायपुर के शंकर नगर वार्ड के पूर्व पार्षद मनोज प्रजापति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।मिली जानकारी अनुसार प्रजापति पिछले 20 दिन से कोरोना संक्रमित थे जिसके बाद उनका राजधानी के वीवाय हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। पिछले दो दिन से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था ।मनोज प्रजापति की खबर सुनकर शहर में शोक की लहर है सभी राजनितिक दलों के लोग उनके निधन से स्तब्ध है। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने शक्ति देने के साथ भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की गुजारिश की है।

 

बता दे कि प्रजापति भाजपा शासन काल में जिला महामंत्री और पार्षद भी रहे है।उनके पार्षद रहने के दौरान नगर निगम परिसर में कचरा फेकने की चर्चा बहुत अधिक सुर्खियां बटोरी थी। कोरोना काल में भी प्रजापति पार्टी के लिए सक्रीय भूमिका में नज़र आते रहे है।