spot_img

Video Breaking : लोकसभा चुनाव 2024 का पहला नतीजा…भाजपा ने मारी बाज़ी…

HomeNATIONALVideo Breaking : लोकसभा चुनाव 2024 का पहला नतीजा...भाजपा ने मारी बाज़ी...

सूरत। लोकसभा निर्वाचन 2024 का सबसे पहला नतीजा सामने आ चूका है। यहाँ भारतीय जनता पार्टी ने निर्विरोध जीत दर्ज़ की है। भाजपा के प्रत्याशी मुकेश दलाल ने भाजपा के लिए जीत का खाता खोल दिया है।

ये ख़बर भी देखें : पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की…

जानकारी के मुताबिक गुजरात के सूरत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल ने आज निर्विरोध लोकसभा सांसद चुने गए। उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, सांसद चुने जाने के बाद आज निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें विजयी प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है।

दरअसल सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भानी का नामांकन निरस्त हो गया था। वे चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने तीन में से एक भी प्रस्तावक को मौजूद नहीं रख पाए थे, जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने निलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया था।

ये ख़बर भी देखें : लोरमी में गरजे भाजपा अध्यक्ष जेपी, कहा-पहले जाति देखते थे कांग्रेस…

भाजपा ने कांग्रेस के कैंडिडेट निलेश कुम्भानी के फॉर्म में उनके तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को लेकर सवाल उठाए थे। इसके आलावा इस सीट के अन्य 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।