spot_img

लोरमी में गरजे भाजपा अध्यक्ष जेपी, कहा-पहले जाति देखते थे कांग्रेस के लोग…

HomeCHHATTISGARHBILASPURलोरमी में गरजे भाजपा अध्यक्ष जेपी, कहा-पहले जाति देखते थे कांग्रेस के...

मुंगेली। सूबे के बिलासपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा मुंगेली जिले के लोरमी पहुंचे। यहाँ उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

ये ख़बर भी देखें : छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों आंधी-तूफ़ान के साथ…

उन्होंने कहा कि “आपका उत्साह बता रहा है कि तोखन साहू को लोकसभा भेजने का मन बना लिया है। धन्यवाद देता हूं कि 3 माह पहले विधानसभा चुनाव में पीएम के निवेदन को सुना, समझा और बघेल के कुशासन को उखाड़ फेंककर सुशासन का सरकार बनाया।”

नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग पहले जाति देखते थे, पिछड़ा है कि अगड़ा है, पहाड़ी क्षेत्र का है कि मैदान का है। किस धर्म का हैं ? भाई-भाई को लड़ाने का काम कांग्रेस ने किया। मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा, तौर-तरीके बदल डाला। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर काम कर रही है।

कांग्रेस हमेशा-हमेशा से राम विरोधी, सनातन विरोधी रही है। जब मनमोहन सिंह पीएम थे, सोनिया गांधी चेयरपर्सन थी। तब कोर्ट में सरकार की ओर से एफिडेविट दिया था। राम काल्पनिक है। रामसेतु के अस्तित्व को डायलूट करने का प्रयास किया। कांग्रेस देश विरोधी ताकतों का समर्थन करती है।

किसान, युवा, महिला के लिए समर्पित सरकार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने कहा कि “2014 में मोदी जी को पीएम बनाया। पिछड़ रहा था देश, उसे अग्रणी बनाया। 2019 में दोबारा पीएम बनाया एवं मजबूत, स्थिर, ताकतवर, जनता का हित करने वाली सरकार बनी। 2014 में मोदी जी ने कहा था कि उनकी सरकार गरीब को समर्पित है। गांव, वंचित, दलित, महिला सशक्तीकरण, किसान, युवाओं को समर्पित सरकार है। आज गांव में विकास दिख रहा है, पक्की सड़कें नजर आ रही हैं।”

महिलाओं को न्याय देने का काम किया…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि 1951 से 4-4 पीढ़ी जनसंघ की खप गई। एक निशान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेगा। कश्मीर में दो झंडा, दो विधान थे, वे अपना कानून पारित करते थे। धारा 370 में ये अधिकार मिला था। आपने मोदी जी की सरकार बनाई, उनकी इच्छाशक्ति ने धारा 370 को धराशायी कर दिया। तीन तलाक को समाप्त कर महिलाओं को न्याय देने का काम किया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक जैसे इस्लामिक देश में तीन तलाक का कानून नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इसे हटाओ लेकिन कांग्रेस ने हिम्मत नहीं थी। मोदी जी ने अपने मजबूत इरादे से इसे समाप्त कराया।