spot_img

योगी, गांधी और नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर आज

HomeUncategorizedयोगी, गांधी और नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के बाद अब भाजपा और कांग्रेस ने दूसरे चरण के साथ तीसरे चरण के चुनाव के लिए भी ताकत झोंक दी है।

दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने तक भाजपा की जहां ताबड़तोड़ सभाएं होंगी, वहीं कांग्रेस ने भी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रविवार को दो सभाएं तय की हैं। रविवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन सभाएं होंगी। इसके बाद अगले दिन 22 अप्रैल मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तीन समाएं और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की एक सभा कांकेर में होगी।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा के चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण में बस्तर डोकी सीट पर मतदान हो चुका है। अब – तीन सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इन सीटों पर चुनाव से पहले 24 अप्रैल को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके पहले यहां पर सभाएं होंगी।

सोमवार को नड्डा की तीन सभाएं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नहा का पहला दौरा में सोमवार को होने वाला है। उनके इस दौरे में एक साथ तीन सभाओं की रणनीति बनी है। पहली सभा बिलासपुर के लोरमी में होगी। इसके बाद दूसरी सभा दुर्ग लोकसभा के मिलाई और तीसरी रायपुर लोकसभा के चंदखुरी में होगी।

योगी की खुज्जी कोरबा, बेलतरा में सभाएं

राजनांदगांव की सीट हाईप्रोफाइल हो गई है, क्योंकि के यहां से भाजपा के सामने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने यहां पर ताकत झोंकी हैं ।अमित शाह की खैरागढ़ में सभा हो चुकी है। अब रविवार को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा तय की गई है। यह सभा राजनांदगांव लोकसभा के खुज्जी में 12.15 बजे होगी। इसके बाद कोरबा में 2 बजे और 4 बजे बेलतरा में सभा होगी। इन सभाओं में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के साथ भाजपा के विधायक और सांसद रहेंगे।

प्रियंका की हथोद और मोहड़ में सभाएं

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रविवार को दो सभाएं होंगी। पहली सभा कांकेर के हथोद गांव में 12.30 बजे होगी। इस सभा में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, कांकेर के प्रत्याशी बीरेश ठाकुर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और अन्य नेता रहेंगे। प्रियंका गांधी की दूसरी सभा डोंगरगांव के मोहड़ में 2 बजे होगी। इस सभा में भी सचिन पायलट, दीपक बैज और राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल रहेंगे। सचिन पायलट शनिवार को यहां पहुंचे और दोनों सभास्थलों का निरीक्षण किया।