spot_img

अशोका बिरयानी में गटर साफ करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत, कवरेज करने गए पत्रकारो से मारपीट

HomeCHHATTISGARHअशोका बिरयानी में गटर साफ करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत, कवरेज...

रायपुर। रायपुर के चर्चित बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी। मामले का खुलासा हुआ, तो कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों से अशोका बिरयानी के कर्मचारियों ने धक्का मुक्की और मारपीट की।

मामले में विवाद बढ़ता देख पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मृतकाे का नाम पुलिस द्वारा डेविड साहू पिता यशवंत राम उम्र 19साल निवासी खामहरिया जिला धमतरी एवं नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 30 साल निवासी खुटादरहा जांजगीर – जिला जांजगीर बताया जा रहा है।

सुबह हुआ हादसा

तेलीबांधा पुलिस के अनुसार होटल के अधिकारियों के निर्देश पर होटल के कर्मचारी ही सफाई करने उतरे थे। सफाई करने के दौरान उनकी सिक्योरिटी का इंतजाम नहीं किया गया था। कर्मचारी उतरे और गटर के अंदर गए वैसे ही बेहोश हो गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।