spot_img

सीएम के विवादित बोला, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तुलना जानवरो से की

HomeNATIONALसीएम के विवादित बोला, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तुलना जानवरो...

दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। पहले चरण के लिए आज, बुधवार (17 अप्रैल) की शाम 5 बजे प्रचार बंद हो जाएंगे। इस बीच नेताओं के बीच जुबानी जंग और व्यक्तिगत टिप्पणी तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पुराने कांग्रेसी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें अमूल बेबी कहा।

मुख्यमंत्री हिमंता ने यह भी कहा कि राज्य में लोगों को उन्हें देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। असम के लोग गांधी परिवार के ‘अमूल बेबीज’ को देखने क्यों जाएंगे? वे काजीरंगा जाकर बाघों और गैंडों को देखना पसंद करेंगे। असम के लोग गांधी परिवार के “Amul Babies” को देखने क्यों आयेंगे? इससे अच्छा वह जंगल में घूमें और वहाँ विभिन्न जानवरों को देख कर आनंद उठायें।

प्रियंका के कार्यक्रम को बताया फेल

जब एक पत्रकार ने सोमवार को जोरहाट में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के साथ प्रियंका गांधी के प्रचार कार्यक्रम के बारे में उनसे पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। जहां तक मुझे पता है, केवल 2,000-3,000 लोग ही उपस्थित थे।

सरमा ने यह भी पूछा कि क्या गांधी परिवार को देखने से कोई फायदा है और कहा कि भाई-बहन अमूल बेबी हैं। वे केवल अमूल अभियान के लिए उपयुक्त दिखते हैं। अमूल बेबी को देखने के बजाय, एक गैंडे को देखने जाएं, यह अधिक फायदेमंद होगा।

प्रत्याशी के पक्ष में प्रियंका ने किया था प्रचार

असम में सोमवार को बोहाग बिहू मनाया गया। प्रियंका गांधी ने जोरहाट शहर में जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सांसद गौरव गोगोई के लिए प्रचार किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आप उस सरकार को हटाने का संकल्प लें जो आपकी संस्कृति और विरासत पर हमला कर रही है। और एक ऐसी सरकार आएगी जो आपकी संस्कृति की रक्षा करेगी, आपके बच्चों को रोजगार देगी और महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यकों को मजबूत करेगी।