spot_img

कांग्रेस ने जारी की 16वी लिस्ट, इन्हें मिला टिकट

HomeNATIONALकांग्रेस ने जारी की 16वी लिस्ट, इन्हें मिला टिकट

दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार रात अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। पार्टी ने इसमें कुल 10 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इस सूची में दिल्ली की तीन सीटों के लिए कैंडिडेट्स फाइनल कर दिए हैं। बता दें इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एकसाथ चुनाव मैदान में है। इससे पहले AAP ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। आज कांग्रेस ने बाकी बची तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए।

कांग्रेस ने अपनी 16वीं लिस्ट में दिल्ली के 3, पंजाब के 6 और उत्तर प्रदेश के एक प्रत्याशी की घोषणा की है। पंजाब के जालंधर से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मैदान में उतारा गया है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कन्हैया को टिकट 

कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया है। उदित राज पूर्व भाजपा नेता हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा नेता मनोज तिवारी की टक्कर अब कन्हैया कुमार से होगी।