spot_img

Nivar Cyclone : छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा “निवार” का असर, बारिश की संभावना

HomeCHHATTISGARHNivar Cyclone : छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा "निवार" का असर, बारिश की...

रायपुर। Nivar Cyclone का असर आज छत्तीसगढ़ में दिखेगा। सूबे के मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट ज़ारी किया है। साथ ही बिजली विभाग, नगर निगम और NDRF की टीम को भी मुस्तैद रहने कहा गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Nivar Cyclone : पूरी रफ्तार के साथ तमिलनाडु और पुदुचेरी से टकराएगा “निवार”

आज शाम Nivar Cyclone आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों पर टकराएगा। भारतीय मौसम विभाग द्वारा इस तूफ़ान की रफ़्तार और तेज़ होने की बात कही है। इस तूफ़ान का असर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सबसे ज़्यादा दिखेगा।

आंधप्रदेश की सीमा से लगे होने की वज़ह से बस्तर का इलाका ख़ासा प्रभावित होने की संभावना है। इस तूफ़ान के दौरान तेज़ आंधी और बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक़ चक्रवाती तूफ़ान निवार अगले 12 घंटों के दौरान और भयावह होगा। ये चक्रवात की पुडुचेरी के आसपास कराईकल और मामल्लपुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराएगा। इस दौरान 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी साथ ही तेज़ बारिश भी होगी।

Nivar Cyclone के लिए 22 टीम

भारत मौसम विभाग के पूवार्नुमान और राज्यों की जरूरतों को देखते हुए तीन अलग अलग स्थानों में रेस्क्यू के लिए कुल 22 टीमों की तैनाती की गई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : रायपुर में के. विजयकुमार, नक्सल मोर्चे पर करेंगे

जिसमें तमिलनाडु में 12, पुडुचेरी में 3 और आंध्र प्रदेश में 7 टीमों की तैनाती की गई है। इसके आलावा रेस्क्यू के लिए गुंटूर (आंध्र प्रदेश), त्रिशूर (केरल) और मुंडली (ओडिशा) में भी रिजर्व रखा गया है।

धान को पहुंच सकता है नुकसान

कृषि मौसम विभाग ने किसानों को अपने धान को सुरक्षित स्थान पर पूरी तरह से ढक कर रखने की सलाह दी है। साथ ही जिन किसानों के धान की कटाई के बाद खेत में ही उनके धान रखे हुए है उसमे भी बारिश से बचने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक दिसंबर से धान खरीदी करने की तैयारी क्र ली है। ऐसे में किसानों को बेमौसम होने वाली बारिश से धान को बचाना चुनौती बन रही है।