spot_img

Video : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस महामंत्री शुक्ला, भूपेश के खिलाफ खोला मोर्चा

HomeCHHATTISGARHVideo : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस महामंत्री शुक्ला, भूपेश के खिलाफ...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालों में आज एक और बड़ा शुमार हुआ है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।

ये ख़बर भी देखें : मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 18 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक…

कवर्धा में आयोजित सभा में चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोबर चोर कहा। शुक्ला ने कहा कि “चोरों के साथ काम करने में परेशानी हो रही थी, इसलिए मोदी परिवार में शामिल हुआ।”

देखिए चंद्रशेखर शुक्ला का बयान…