spot_img

लाखों के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, ताड़मेटला, मिनपा जैसी घटनाओं में थे शामिल

HomeCHHATTISGARHBASTARलाखों के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, ताड़मेटला, मिनपा जैसी घटनाओं में...

सुकमा। सुकमा जिले में पुलिसबल को एक बड़ी सफलता मिली है। 8-8 लाख रुपए के इनामी हार्डकोर महिला समेत दो माआवादियों ने सरेंडर किया है। ये दोनों नक्सली सुकमा समेत आस पास के जिलों में काफी एक्टिव थे, दोनों नक्सली सूबे की कई बड़ी घटनाओं में शामिल भी थे।

ये ख़बर भी देखें : Video : रायपुर के बिजली ऑफिस में लगी भयंकर आग, हो…

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 8-8 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सलियों ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया है। हार्डकोर नक्सली कलमु प्रकाश डीवीसीएम पद पर नक्सल संगठन में पदस्थ था। वहीं आत्मसमर्पित नक्सली नागेश की पत्नी रिता ने भी सरेंडर किया। आत्मसमर्पित नक्सली कलमू प्रकाश नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव रहा है। वह ताड़मेटला, मिनपा सहित जिले के कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे है।