spot_img

नामांकन रैली में गरजे सीएम साय, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा

HomeCHHATTISGARHBASTARनामांकन रैली में गरजे सीएम साय, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा...

कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा। नामांकन रैली से पहले सभा को संबोधित कर सीएम ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कांकेर से भोजराज नाग को सांसद चुनने की अपील की।

ये ख़बर भी देखें : भाजपा महामंत्री संजय का भूपेश पर हमला, बोले- बघेल को ठुकरा…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि “यह लोकसभा का चुनाव हमारे देश के लिए सबसे बड़ा चुनाव है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए काम कर रहे हैं।”

सीएम साय ने कांग्रेस व उसकी पिछली भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि “प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी लेकिन कांग्रेस ने उस जनादेश का सम्मान नहीं किया और पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और लूट मचाई। भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के सभी नेता आज जेल में है और कई नेता बेल पर हैं।

प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल करते हुए उन्हें महादेव एप जैसे सट्टे में फँसाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाना है और भाजपा प्रत्याशी को अधिक मतों से जिताकर संसद भेजना है।

जनता डबल इंजन की सरकार का महत्व जानती है-सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी में किए गए अधिकांश वादे अपने तीन माह के कार्यकाल में पूरा करके दिखाया है। प्रदेश के किसानों से ₹3100 में धान की खरीदी की गई। महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रूपए प्रतिमाह महिलाओं के खातों में भेजने की शुरुआत विगत माह से कर दी गई है। तेंदूपत्ता संग्रहको से 5500 रूपए में तेंदूपत्ता खरीदी की स्वीकृति दे दी गई है।

अपने वादे के मुताबिक भाजपा कार्य कर रही है, आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह कार्य आगे भी जारी रहे, इसके लिए हमें आगामी लोकसभा चुनाव में काँकेर सहित पूरे प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है ताकि देश में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और देश जिस गति से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, उस गति को निरंतर बनाए रखें।

ये ख़बर भी देखें : बर्खास्त हुआ शराबी शिक्षक, स्टाफ नर्स निलंबित…आदेश जारी

इस दौरान मंच में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, मंत्री राम विचार नेताम, क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद मोहन मांडवी, विधायक धरमलाल कौशिक, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, जिला अध्यक्ष सतीश लाठिया, दीपेश अरोड़ा, पिंकी शिवराज शाह, भारत मटियारा, अभिषेक सिंह, यशवंत जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आमजन कांकेर के नामांकन रैली सभा में उपस्थित रहे।