spot_img

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिली हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन

HomeNATIONALअरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिली हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना...

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। सुनीता केजरीवाल ने कल्पना सोरेन को गले लगाकर उनका स्वागत किया।

ये ख़बर भी देखें : IPL 2024 : इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट बोले, RCB एक असंतुलित टीम

कल्पना सोरेन ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसद संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से भी मुलाकात की। नई दिल्ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को होने वाली रैली में भी कल्पना सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि के तौर पर भाग लेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं।