spot_img

भाजपा ने घोषित की घोषणा पत्र समिति, राजनाथ अध्यक्ष, विष्णुदेव सदस्य…

HomeCHHATTISGARHभाजपा ने घोषित की घोषणा पत्र समिति, राजनाथ अध्यक्ष, विष्णुदेव सदस्य...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी घोषणा पत्र समिति का ऐलान कर दिया है। इस समिति का अध्यक्ष केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है। समिति में कुल 27 सदस्य रखे गए है। राजनाथ सिंह समिति को अध्यक्ष, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को संयोजक और पीयूष गोयल को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

ये ख़बर भी देखें : भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के खिलाफ कांग्रेसी पहुंचें निर्वाचन आयोग, शिकायत…

इस समिति में उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह सहित 5 सदस्य बनाए गए है। निर्मला सीतारमन तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करेंगी। महाराष्ट्र से दो, बिहार से दो और ओडिशा से तीन सदस्य बनाए गए है। समिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है।