spot_img

पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहु अर्चना पाटिल ने थामा भाजपा का दमन

HomeNATIONALपूर्व केंद्रीय मंत्री की बहु अर्चना पाटिल ने थामा भाजपा का दमन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। अर्चना पाटिल आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।

ये ख़बर भी देखें : छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से महंगी होगी शराब, खोले जाएंगे आहता

वह महाराष्ट्र के उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की प्रमुख हैं। उनके पति शैलेश पाटिल चाकुरकर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए नारी शक्ति वंदन अभियान से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।