spot_img

CRPF जवानों को लेकर जा रही एम्बुलेंस पलटी, दर्जनभर से ज़्यादा घायल…

HomeCHHATTISGARHBASTARCRPF जवानों को लेकर जा रही एम्बुलेंस पलटी, दर्जनभर से ज़्यादा घायल...

जगदलपुर। बस्तर में CRPF जवानों को लेकर जा रही एक गाड़ी पलट गयी। इस दुर्घटना में बस के चालक सहित दर्जन भर से ज़्यादा जवानों घायल हुए है। इस दुर्घटना के बाद घायल जवानों को राहगीरों और साथी जवानों ने बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कालेज में ईलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है।

ये ख़बर भी देखें : एग्जिट पोल पर 1 जून तक प्रतिबंध, भारत निर्वाचन आयोग ने…

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नक्सलियों के उत्पात पर नकेल कसने के लिए पुलिस के साथ ही CRPF के जवान लगातार क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ सर्चिंग और गश्त कर रहे है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर में आज CRPF जवानों को एंबुलेंस में लोहंडीगुड़ा से कोंडागांव चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किया गया था।

ये ख़बर भी देखें : भारत रत्न से सम्मानित हुए पी वी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण…

जवानों से भरी एंबुलेंस बीच रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी। बताया जा रहा है कि लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में रतेंगा अंधा मोड़ पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरने से पलट गई। इस हादसे में CRPF बटालियन 188 F कंपनी के दर्जन भर जवानों को चोट आई है। दुर्घटना के बाद सभी घायल जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।