spot_img

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सिंहदेव का तंज़, कांग्रेस ने की थी प्रतिशोध की राजनीति …

HomeCHHATTISGARHभाजपा प्रदेशाध्यक्ष सिंहदेव का तंज़, कांग्रेस ने की थी प्रतिशोध की राजनीति...

रायपुर। बस्तर दौरे से वापस रायपुर लौटते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीँ सिंहदेव ने बस्तर में भाजपा के पक्ष में माहौल बताते हुए 11 सीटों पर जीत के दावे को दोहराया है।

ये ख़बर भी देखें : लोकसभा चुनाव : आज से कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शुरू…

बस्तर प्रवास से लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए “कल प्रथम चरण का नामांकन हुआ। इस दौरान बस्तर लोकसभा के सभी कार्यकर्ता और संभाग के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बस्तर में भाजपा के पक्ष में अच्छा वातावरण है, पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ताओं का जनता के बीच जाने का सिलसिला जारी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में प्रवेश से जुड़े एक सवाल के जवाब में सिंहदेव ने कांग्रेस पर हमला किया। सिंह देव ने कहा कि “पूरे प्रदेश का यही वातावरण है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी ही पार्टी में घुटन सी हो रही है। कांग्रेस पार्टी में न कोई नियम है, न कुछ है। कल करीब 2 हजार की संख्या में लोगों ने भाजपा ने प्रवेश किया है।”

कांग्रेस ने दिखाई थी प्रतिशोध की राजनीति

कांग्रेस के प्रतिशोध वाले बयान पर किरण देव ने पलटवार करते हुए कहा कि “प्रतिशोध की राजनीति कैसे की जाती है, कांग्रेस ने 5 साल में दिखाया है। ऐसी राजनीति से परे भारतीय जनता पार्टी का संगठन और सरकार दोनों हमेशा जनता के बीच में रहते है।” कांग्रेस के पीडीएस वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पीडीएस को लेकर कांग्रेस का क्या कमाल है। हमारी सरकार ने यह संचालित किया था। कांग्रेस ने किया ही क्या है ? वादे किए हैं जो पूरे नहीं किए। जानता ने 5 साल में नकार दिया।