spot_img

लोकसभा चुनाव : बसपा घोषित किए प्रत्याशी, बस्तर और जांजगीर में ये लड़ेंगे चुनाव…

HomeCHHATTISGARHलोकसभा चुनाव : बसपा घोषित किए प्रत्याशी, बस्तर और जांजगीर में ये...

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में अब बहुजन समाज पार्टी की एंट्री हुई है। बसपा ने सूबे की दो लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने बस्तर और जांजगीर लोकसभा सीट के लिए सूबे के दो नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

ये ख़बर भी देखें : लोकसभा चुनाव : आशुतोष प्रधान को बस्तर लोकसभा में मिली बड़ी…

ये दोनों सीटें आरक्षित वर्ग की हैं, जिसमें बस्तर से आयतु राम मंडावी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं बसपा का गढ़ कहे जाने वाले जांजगीर-चाम्पा से रोहित कुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया गया हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सियासत में मायावती के फ़ैसले अक्सर चौंकाने वाले रहे है। सूबे के कुछ एक इलाकों में पार्टी की दख़ल भी अच्छी है, लिहाज़ा इस ऐलान से कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों को राह आसान नहीं होगी।