spot_img

“शक्ति-वंदन” कार्यक्रम में बोले मोदी, भारत को विकसित बनाने नारी शक्ति को अवसर देना जरूरी

HomeCHHATTISGARH"शक्ति-वंदन" कार्यक्रम में बोले मोदी, भारत को विकसित बनाने नारी शक्ति को...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को विकसित बनाने के लिए नारी शक्ति को ज्यादा-से-ज्यादा अवसर देना जरूरी है। भाजपा सरकार के चलते आज हर सेक्टर में महिलाओं के लिए नए रास्ते बन रहे हैं। जहाँ-जहाँ इंडी गठबंधन वालों की सरकार है, वहाँ महिलाओं पर उतना ही अत्याचार हो रहा है।

मोदी बुधवार को भाजपा के महत्वाकांक्षी शक्ति वंदन कार्यक्रम में देशभर की मातृ-शक्ति को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। आज देश की पहली नागरिक राष्ट्रपति आदिवासी समाज में पैदा हुई एक बेटी हैं। लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण की गारंटी दी थी, पूरी हो चुकी। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति की गारंटी दी थी, वो भी पूरी हुई।

ये ख़बर भी पढ़ें : श्रम मंत्री देवांगन की अफ़सरों को दो टूक, लंबित मामलों का…

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार बहन-बेटियों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने में जुटी हुई है। हमने अभियान चलाए, योजनाएँ बनाईं। सस्ते सेनेटरी पैड बनाने की योजना लाई। हमने मुफ्त टीकाकरण और गर्भवती को 5 हजार रुपए की मदद देने की योजना बनाई। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5 लाख की बीमा योजना लागू की। हर जगह बेटियों के लिए टॉयलट का निर्माण किया।

गरीबों को जो घर दिए जा रहे हैं, रजिस्ट्री महिलाओं के नाम होती है। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए बनाई गईं केंद्र की योजनाएं विपक्ष की राज्य सरकारें रोकती हैं। भाजपा महिलाओं के लिए एक और बड़ी योजना लेकर आई है। मोदी ने गांव की बहनों के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू की है। इससे बहनों को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे खेती आधुनिक होगी और बहनों को अतिरिक्त कमाई भी होगी। लेकिन केंद्र सरकार जो योजना बनाती है, इंडी गठबंधन वाली राज्य सरकारें उस पर रोक लगा देती हैं।

मोदी सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान : साय

इधर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारे देश में नारियों का प्राचीन काल से ही वंदन होता आ रहा है, महिलाओं की पूजा की जा रही है। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है, जहाँ नारियों की पूजा होती है, वहाँ भगवान स्वयं वास करते हैं। भगवान का नाम लेने से पहले भगवती का नाम आता है सीता-राम, राधा-कृष्ण, उमापति-महादेव। हमारे यहाँ शक्ति के लिए माता दुर्गा की पूजा करते हैं, बुद्धि के लिए माँ सरस्वती की पूजा करते हैं, धन-वैभव के लिए माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है।”

साय ने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भावना के साथ महिलाओं के सम्मान के लिए कई कार्य किए हैं। आज देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू विराजित हैं। यह महिलाओं के लिए बहुत बड़ी सम्मान की बात है। आज महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में 33 फीसदी महिला आरक्षण करके महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कर प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। पंचायत में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण किया गया है।”

स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित

साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं के खातों में जल्द ही 1000 रुपए प्रतिमाह (सालाना 12हजार रु.) सम्मानस्वरूप भेजा जाएगा। इसके पूर्व भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने 15 वर्षों तक महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं का सम्मान किया। भाजपा ही महिला की हितैषी एवं महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है।

ये ख़बर भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : कर्मचारियों मिलेगा बढ़ा हुआ DA, विष्णु कैबिनेट में…

इस दौरान साय ने स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक का वितरण किया। कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा और भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ो अभियान के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, मंडल अध्यक्ष खेलकर सहित काफी संख्या में पार्षद, शासकीय अधिकारी व भाजपाजन मौजूद थे।