spot_img

IPL 2024 : लंदन से भारत लौट के एल राहुल, 24 मार्च को खेलने की उम्मीद

HomeSPORTSIPL 2024 : लंदन से भारत लौट के एल राहुल, 24 मार्च...

मुंबई। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं और मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। इस बीच बताया गया है कि राहुल मेडिकल चेकअप के बाद लंदन से भारत लौट आए हैं। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल अब रिहैब के लिए बेंगलुरु में NCA में रहेंगे और IPL 2024 से पहले पूरी तरह से फिट होने के लिए काम करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान को जल्द ही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) से मंजूरी मिल जाएगी।

ये ख़बर भी पढ़ें : एक्‍ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना वज़न…

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक “यह कोई बड़ी चोट नहीं थी, लेकिन वह 100 फीसदी फिट महसूस नहीं कर रहे थे और कोई बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने इंग्लैंड श्रृंखला से हटने का फैसला लिया। वह चेक-अप के लिए लंदन गए और अब वह ठीक हैं। राहुल के 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के शुरुआती मैच में खेलने की संभावना है।