spot_img

IPL 2024 में नहीं खेल पाएंगे मोहम्मद शमी, टखने की चोट बनी वज़ह

HomeSPORTSIPL 2024 में नहीं खेल पाएंगे मोहम्मद शमी, टखने की चोट बनी...

मुंबई। भारत के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) से बाहर हो गए हैं। शमी बाएं टखने की चोट के कारण अगले महीने से शुरू होने वाले IPL 2024 की सीरीज़ से ही बाहर हो गए है। बताया जा रहा है कि अपनी चोट के लिए वह ब्रिटेन जाकर सर्जरी कराएंगे।

भैयाजी ये भी देखें : प्रचंड अशोक में शामिल होने को लेकर एक्‍ट्रेस मायरा मिश्रा बेहद खुश

33 वर्षीय तेज गेंदबाज़ जो इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं, उन्होंने आखिरी बार नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप फाइनल में भारत के लिए खेला था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शमी टखने के इलाज के लिए जनवरी में लंदन में थे। इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ और अब उन्हें सर्जरी से गुजरना होगा, ऐसे में उनका IPL 2024 में खेलेंना मुश्किल है।