रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग साढ़े 13 सौ राम भक्त राम लला के दर्शनों के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों की सुखद यात्रा की कामना करते हुए, उन्हें बड़ी आत्मीयता से अयोध्याधाम भेजा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद सुनील सोनी, विधायक धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, ख़ुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ से रामभक्त, रामलला के धाम हुए रवाना
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अयोध्या स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।
आज रायपुर से "आस्था स्पेशल" ट्रेन में
छतीसगढ़ के राम भक्त , श्री राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं।मुख्यमंत्री जी ने सभी यात्रियों की… pic.twitter.com/LGsI80TbUI
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 14, 2024