spot_img

विधानसभा में गोलीकांड की गूंज, कौशिक ने सीएम साय से पूछा-सख़्ती करेंगे…?

HomeCHHATTISGARHविधानसभा में गोलीकांड की गूंज, कौशिक ने सीएम साय से पूछा-सख़्ती करेंगे...?

रायपुर। हाल ही रायपुर के “हाईपर क्लब” में हुए गोलीकांड की गूंज आज विधानसभा में भी सुनाई दी। सदन के अंदर इस मामलें को सत्ता पक्ष के ही वरिष्ठ सदस्य धरमलाल कौशिक ने उठाया।

भैयाजी ये भी देखें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव का सवाल, भारत टूटा कहाँ से है,…

कौशिक ने सवाल करते हुए कहा “राजधानी के वीआईपी रोड में टाइम लिमिट से ज्यादा वक्त तक बार खुल रहे हैं, गोली चल रही है, घटनाएं घट रही है. इस पर सख्ती करेंगे ? जिसके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा सख्ती से नियम का पालन हो इसका निर्देश दिया गया है।”

कौशिक ने आगे कहा कि “रायपुर के बार क्लबों में गोलियां चल रही हैं, शराब के नशे में लड़के लड़कियां नाच रहे हैं। बिलासपुर में भी ऐसा ही माहौल है। इस पर लगाम लगाएंगे क्या..?” कौशिक के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “इस पर लगाम लगाया जाएगा।”

दरअसल विधानसभा के प्रश्नकाल में भाजपा विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने शराब दुकानों से मिलने वाले राजस्व का मामला उठाया था। कौशिक ने पूछा कि “साल 2021-22 में 52 करोड़ 27 लाख और साल 2022-23 में केवल 24 लाख ऑनलाइन शराब बिक्री से राजस्व मिला। आखिर ऐसा कैसे हो गया, क्या इसकी जांच कराएंगे ? जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जायेगी।” इसके ठीक बाद उन्होंने वीआईपी रोड के होटल, बार का मामला भी उठाया था।

हाइपर क्लब में चली थी गोली

रायपुर हाइपर क्लब के पार्किंग ग्राउंड में शनिवार रात लगभग 11.30 बजे विकास अग्रवाल और रोहित तोमर शख्स के बीच पुराने प्रेम संबंध की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद रोहित तोमर ने गुस्से में आकर विकास अग्रवाल पर हमला करते हुए उसके गाड़ी में तोड़-फोड़ करते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया था।