spot_img

राज्यसभा का चुनाव लड़ने वाले 7 उम्मीदवारों का बीजेपी ने किया ऐलान

HomeNATIONALराज्यसभा का चुनाव लड़ने वाले 7 उम्मीदवारों का बीजेपी ने किया ऐलान

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 7 उम्मीदवारों के नामों को ऐलान कर दिया है। इसी दिन उच्च सदन की 56 सीटों के लिए वोटिंग होगी और उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह और सुधांशु त्रिवेदी को उम्मीदवार बनाया गया। आरपीएन सिंह पूर्व कांग्रेस नेता हैं, जो कि 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उत्तर प्रदेश में उनकी गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती थी।

अन्य उम्मीदवारों में चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन के नाम शामिल हैं। इस बार के राज्यसभा चुनाव में सबसे अधिक 10 सीट उत्तर प्रदेश की हैं। पार्टी ने प्रदेश में कुर्मी, ब्राह्मण, निशाद, जैन, राजपूत, मौर्य और जाट के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित किया है।

बिहार से सुशील मोदी का नाम गायब

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास 6 सीटें हैं। इन पर बिहार की महिला मोर्चा अध्यक्ष धरमशिला गुप्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी भीम सिंह को भी बीजेपी अपने कोटे से राज्यसभा भेजेगी। जबकि भाजपा की लिस्ट से सुशील कुमार मोदी का नाम गायब है। उन्होंने बिहार से राज्यसभा के दोनों उम्मीदवारों को बधाई दी है।

इन राज्यों के भी प्रत्याशी घोषित

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार के साथ चौंकाया है। यहां से पार्टी ने राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा के मैदान में उतारा है। जबकि हरियाणा से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और कर्नाटक से नारायण कृष्णासा भांडगे का नाम राज्यसभा प्रत्याशियों में शामिल है। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से पश्चिम बंगाल से सामनि भट्टाचार्य प्रत्याशी होंगे।