spot_img

दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले सीएम विष्णु देव, कई मुद्दों हुई चर्चा

HomeCHHATTISGARHदिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले सीएम विष्णु देव,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जे पी नड्डा भी वहां उपस्थित थे। साय ने सूबे की कानून व्यवस्था समेत नक्सल मोर्चे पर भी कई महत्वपुर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की।

भैयाजी ये भी देखें : विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन का बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग…

इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए भी केंद्रीय गृहमंत्री से चर्चा की है। इसके आलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी संगठनात्मक चर्चाएं की। सूबे में पार्टी की वर्तमान रणनीति, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी सीएम साय ने जेपी नड्डा से चर्चा की।