spot_img

प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

HomeCHHATTISGARHप्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। आज सुबह से प्रदेश का कई जिलों में बदली छाई हुई है। वहीं कही-कही बारिश होने के संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने की वजह से सरगुजा संभाग की तुलना बाकि जगहों पर थोड़ी कम ठंड है। हालांकि नम हवाओं के कारण ग्रामीण औए आउटर इलाकों में ठंड बनी हुई है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। इसके साथ ही कोहरा छाए रहने से ठंडी में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है, जो की सबसे गर्म रहा। वहीं सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा है। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । आज राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।