spot_img

आज से अयोध्या में शुरू होगा प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान, होगी विशेष पूजा

HomeNATIONALआज से अयोध्या में शुरू होगा प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान, होगी विशेष पूजा

अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम और पूजन विधि आज से (16 जनवरी) शुरू हो जाएगी। दोपहर डेढ़ बजे यजमान डॉ. अनिल मिश्र के दशविधि स्नान से अनुष्ठान आरंभ होगा। प्रतिमा निर्माण स्थल पर कर्मकुटी का पूजन होगा। शाम को प्रतिमा निर्माण स्थल विवेक सृष्टि में हवन होगा।

राम मंदिर में लगे 11 स्वर्ण मंडित कपाट

राम मंदिर के भूतल पर 14 में से 11 स्वर्ण मंडित कपाट लगा दिए गए। इसमें मुख्यद्वार भी शामिल है। मंदिर के गर्भगृह में कपाट लग गये। इसके अतिरिक्त सिंहद्वार पर चार पल्ले का कपाट लगाया गया। सभी पर सोना जड़ा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तक सभी कपाट लग जाएंगे।

एसपी ने की पैदल गस्त

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत अयोध्‍या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद अयोध्या एवं अन्य पुलिस बल के साथ राम मंदि‍र परिसर, नयाघाट एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त किया गया, ताकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। भ्रमण के दौरान उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मचारियों की जांच की और सभी संबंधित मीडिया सेल, पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।