spot_img

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, अब तेजी से गिरेगा छत्तीसगढ़ में पारा, अलर्ट जारी

HomeCHHATTISGARHमौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, अब तेजी से गिरेगा छत्तीसगढ़ में पारा,...

अंबिकापुर। प्रदेश में उत्तरीय हवाओं का आना शुरू हो गया है। जिसके असर से अंबिकापुर संभाग में 6 डिग्री तक पारा गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ में एक साथ पारा गिरने के बाद अब इसका असर मध्य छत्तीसगढ़ में भी तेजी होगा। अंबिकापुर में शुक्रवार को दिन का पारा 25.0 से 24.5 डिग्री और रात में 12.6 से 07.3 डिग्री पर गिर गया है। अगले 24 घंटे में यह 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। प्रदेश भर में बीते 24 घंटे में पारा 1 से दो डिग्री तक कम हुआ है। राजधानी में रात का पारा 1 डिग्री कम हुआ है।

मकर स्नान में कंपाएगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरीय हवाओं के कारण 14 -15 जनवरी को मकर स्नान में लोग की भीड़ स्नान के लिए खारुन पहुंचती है। ऐसे एक साथ मौसम बदलने से मकर स्नान करने वालों को कड़ी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।