spot_img

कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण

HomeCHHATTISGARHकलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण

बीजापुर। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने बीजापुर के धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर पाण्डेय ने धान खरीदी की जानकारी सहित धान के सुरक्षित रख-रखाव, संग्रहण, भंडारण सहित त्वरित उठाव के निर्देश दिए।

धान की बोनस राशि जिन किसानों को नहीं मिला उसका त्वरित निराकरण कर सभी पात्र किसानों को बोनस राशि प्रदाय करने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, नोडल अधिकारी सहकारी समिति सुरज सिंह उपस्थित थे।