spot_img

रामनगरी में रास्ता दिखाएंगे बहुभाषी साइनेज बोर्ड, अयोध्या में नहीं भटकेंगे देश और विदेश के श्रद्धालु

HomeNATIONALरामनगरी में रास्ता दिखाएंगे बहुभाषी साइनेज बोर्ड, अयोध्या में नहीं भटकेंगे देश...

अयोध्या। देश और विदेश से रामनगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को भटकना नहीं पड़ेगा। एयरपोर्ट और रेल स्टेशन से मंदिर से लेकर ठहरने के स्थान के लिए किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश और विदेश की कुल 28 भाषाओं में लगने वाले साइनेज बोर्ड रास्ता बताएंगे। संयुक्त राष्ट्र की अरबी, चीनी, स्पेनिस, रूसी सहित 6 आधिकारिक भाषाओं और 8 वीं अनुसूची की 22 भारतीय भाषाओं में साइनेज बोर्ड लगाने का कार्य चल रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल पर रामनगरी में विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फिलहाल अयोध्या के हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राम की पैड़ी, अयोध्या धाम जंक्शन, टेढ़ी बाजार, अयोध्या एयरपोर्ट पर साइनेज बोर्ड लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन से पहले सभी साइनेज लग जाएंगे।

इन भाषाओं में मिलेगी सुविधा

संयुक्त राष्ट्र में आधिकारिक दर्जा प्राप्त अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश के साथ भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हिंदी, उर्दू, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बांग्ला, बोडो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, संथाली, संस्कृत और सिंधी में साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे।