spot_img

स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए छत्तीसगढ़ के 5 नगरीय निकाय चयनित

HomeCHHATTISGARHस्वच्छ सर्वेक्षण के लिए छत्तीसगढ़ के 5 नगरीय निकाय चयनित

बालोद स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान की जाने वाली विभिन्न पुरस्कारों के लिए बालोद जिले के 5 नगरीय निकायों के अंतर्गत नगर पालिका बालोद एवं दल्लीराजहरा सहित नगर पंचायत गुण्डरदेही, अर्जुंदा एवं चिखलाकसा का चयन किया गया है।

इन सभी चयनित नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को 11 जनवरी 2024 को  भारत मण्डपम कन्वेंशन सेंटर, आईटीपीओ नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपने कक्ष में जिले के चयनित 5 नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से भेंट कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद सुनील अग्रहरि सहित अन्य सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारीगण उपस्थित थे।