spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन

HomeCHHATTISGARHपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन हो गया। नंदकुमार बघेल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिलहाल दिल्ली में है, वह दोपहर की फ्लाइट से रायपुर लौट रहे हैं। नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर को शांति नगर के पाटन सदन में रखा गया है। नंदकुमार बघेल के निधन पर कई लोगों ने शोक जताया है।