spot_img

Video : अब “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” पर निकलेंगे राहुल, छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में जाएंगे…

HomeCHHATTISGARHVideo : अब "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" पर निकलेंगे राहुल, छत्तीसगढ़ के...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर हज़ारों किलोमीटर की पदयात्रा पर निकलने वाले है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब 14 जनवरी 2024 से “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” शुरू करने जा रहे है, यह यात्रा 20 मार्च तक चलेगी। ये यात्रा मणिपुर से मुंबई तक आयोजित होगी।

भैयाजी ये भी देखें : मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क संचालनालय में सम्हाला कार्यभार…

इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंफाल में हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी की ये पदयात्रा 15 राज्यों से होते हुए 6700 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर मुंबई में समाप्त होगी। वहीं ये न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से भी गुजरेगी, छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी 7 जिलों से होते हुए कुल 536 किलो मीटर की यात्रा करेंगे और उत्तरप्रदेश के लिए रवाना होंगे।

कांग्रेस ने बताया इस न्याय यात्रा का उद्देश्य

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को राजनीतिक, आर्थिक और समाजिक न्याय दिलाना है। ये यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों से होकर गुजरने वाली है, जो 67 दिन तक चलेगी। यात्रा के दौरान 100 लोकसभा और 337 विधानसभा को न्याय यात्रा के जरिये कवर किया जाएगा, इस यात्रा की दूरी 6700 किमी. से ज्यादा होगी।