spot_img

बघेल पर भाजपा का तंज़, मुख्यमंत्री निवास में रहने से बघेल फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे

HomeCHHATTISGARHबघेल पर भाजपा का तंज़, मुख्यमंत्री निवास में रहने से बघेल फिर...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं किए जाने पर तंज कसा है। ठाकुर ने कहा कि सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक है। यह जनादेश का खुला अपमान है।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल्द आयोजित होगा प्रबोधन सत्र, शामिल हो सकते…

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सत्ता जाने के बाद भी सत्तालोलुपतावश मुख्यमंत्री निवास छोड़ नहीं रहे हैं।भाजपा प्रवक्ता ठाकुर ने कटाक्ष किया कि बघेल को पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री निवास में अनधिकार रहने से वे फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे।

भैयाजी ये भी देखें : ट्रक चालकों की हड़ताल पर सीएम साय की अफसरों को दो…

ठाकुर ने याद दिलाया कि जब खुद की कांग्रेस की सरकार में बघेल मुख्यमंत्री बने थे तो भाजपा सरकार के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह से बंगला खाली करवाने के लिए बघेल राजनीतिक वैमनस्यता और राजनीतिक ओछेपन की हदें भुला बैठे थे। अब बघेल को आत्म चिंतन करना चाहिए कि क्यों वह मुख्यमंत्री निवास को छोड़ नहीं रहे हैं ?