spot_img

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले सीएम विष्णुदेव साय, हुई चर्चा…

HomeCHHATTISGARHउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले सीएम विष्णुदेव साय, हुई चर्चा...

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सूबे के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली प्रवास पर है। आज शनिवार को सुबह नई दिल्ली में सीएम साय ने उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

भैयाजी ये भी देखें : अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में योगेश अग्रवाल निर्मित “गीता दर्शन” का…

मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी साय ने उपराष्ट्रपति से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री साय ने उप राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मिडिया में शेयर करते हुए लिखा “आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी से शिष्टाचार भेंट हुई। उनके उत्कृष्ट विचार और संवैधानिक प्रक्रिया का ज्ञान निश्चित ही प्रभावशाली है।”