spot_img

साय कैबिनेट के ये हो सकते है संभावित चेहरे, दो पद खाली रखने की भी चर्चा…

HomeCHHATTISGARHसाय कैबिनेट के ये हो सकते है संभावित चेहरे, दो पद खाली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्रिमंडल का कल विस्तार होगा। राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्‍टेडियम में शपथ ग्रहण की तैयारीयां भी पुरे ज़ोरशोर से चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के बाद 10 मंत्रियों की जगह शेष है।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : विष्णुदेव मंत्रिमंडल का विस्तार कल, शपथ की तैयारियां…

खबर है कि मंगलवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में करीब 8 विधायकों को ही शपथ दिलाकर कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। 2 मंत्रियों का पद खाली रखा जा सकता है। कल अगर आठ मंत्री शपथ लेते है तो उसके बाद सूबे में सीएम और दो डिप्‍टी सीएम सहित कैबिनेट में कुल 11 मंत्री होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक साय कैबिनेट में मंत्री के ये दोनों पद लोकसभा चुनाव के बाद भरे जाएंगे।

ये है विष्णुदेव साय कैबिनेट के संभावित चेहरे

बृजमोहन अग्रवाल :
छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता, 8 वीं बार विधायक बने, सूबे में भाजपा के 15 साल की सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे है।

अजय चंद्राकर :
ओबीसी समाज के कद्दावर नेता, पांच बार के विधायक, दो बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

अमर अग्रवाल :
छत्तीसगढ़ में भाजपा के पितामह कहे जाने वाले लखीराम अग्रवाल के बेटे, 5 बार विधायक, तीन बार मंत्री भी रहे है।

पुन्नूलाल मोहले :
SC वर्ग से पार्टी का चेहरा, 3 बार के मंत्री, 4 बार सांसद और 7 वीं बार विधायक चुने गए हैं।

या

दयाल दास बघेल :
नवागढ़ विधानसभा से मंत्री रुद्र कुमार गुरु को चुनाव हरा कर विधायक बने। पार्टी ने नवागढ़ सीट से 6 बार टिकट दिया। 2003 में पहली बार विधायक बने, रमन सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

ओपी चौधरी :
युवा और नया चेहरा, पहली बार विधायक बने, अच्छी लीड रही, प्रशासनिक अनुभव, अमित शाह ने बड़ा आदमी बनाने की बात कही थी।

विक्रम उसेंडी :
आदिवासी और अनुभवी चेहरा, बस्तर के कद्दावर नेता, चार बार के विधायक, दो बार मंत्री बन चुके हैं। एक बार सांसद, प्रदेश अध्यक्ष की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी।

केदार कश्यप :
बस्तर के बड़े राजनीतिक परिवार का चेहरा, चार बार के विधायक, रमन सरकार में मंत्री भी रहे।

लता उसेंडी :
बस्तर से बीजेपी का आदिवासी चेहरा, तीसरी बार विधायक बनीं, वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रमन सरकार में मंत्री के पद का भी निर्वाहन कर चुकी हैं।

रामविचार नेताम :
सरगुजा से पार्टी का अनुभवी आदिवासी चेहरा, पांचवी बार बने विधायक, बीजेपी सरकार में मंत्री और राज्यसभा सांसद भी रहे।

रेणुका सिंह :
तेजतर्रार आदिवासी महिला चेहरा, दो बार की विधायक, सांसद चुनाव जीतकर मोदी कैबिनेट में मंत्री भी रह चुकीं हैं।

गोमती साय :
सरगुजा संभाग का नया आदिवासी चेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष से सांसद तक का सफर तय किया।