रायपुर। दिगम्बर दास महंत उर्फ़ डी डी महंत (D D Mahant) का राजधानी में निधन हो गया। वे कैंसर से ग्रसित थे, जिसका इलाज़ सालों से चल रहा था।
भैयाजी ये भी पढ़े : सदन में अब 70 वाली सरकार, डॉ.के के ध्रुव ने ली शपथ
पिछले कई दिनों से महंत का उपचार राजधानी के एक निजी अस्पताल में ज़ारी था।इलाज के दौरान ही महंत की तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली।
D D Mahant छत्तीसगढ़ शासन फर्म व संस्थाए विभाग से सेवानिवृत्त
डीडी महंत (D D Mahant) ने छत्तीसगढ़ शासन रायपुर में फर्म व संस्थाए विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने सालों से बतौर पंजीयक अपनी सेवाएं दी है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक़ डीडी महंत (D D Mahant) का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम रायगढ़ में शुक्रवार को किया जाएगा।
भैयाजी ये भी पढ़े : फिल्म रावण के अभिनेता को हुआ कोरोना, घर पर हुए क्वारेंनटाइन
महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के बहनोई थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। डीडी महंत मानिकपुरी पनिका समाज में भी अपनी ज़िम्मेदारियां आगे बढ़कर निभाते आए है।